अलीनगर विधानसभा में रविवार को होगा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, तैयारी अंतिम चरण में
अलीनगर विधानसभा में रविवार को होगा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, तैयारी अंतिम चरण में
अलीनगर विधानसभा में रविवार को होगा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, तैयारी अंतिम चरण में
दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।
अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा के महामंत्री श्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने आज स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने कुर्सो-मछैता स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय के मैदान का जायजा लेते हुए बताया कि मंच निर्माण, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। श्री सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन संगठन को नई दिशा और शक्ति प्रदान करेगा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इस बात का प्रमाण होगी कि जनता और कार्यकर्ता एनडीए के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और इस सम्मेलन से उन्हें और अधिक प्रेरणा एवं उत्साह प्राप्त होगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएँ चलाई हैं, जिससे समाज का हर तबका लाभान्वित हो रहा है। वहीं, उन्होंने महिलाओं के बीच पहुँचकर बिहार सरकार की महिला-केंद्रित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, कन्या विवाह भवन, और आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय वृद्धि जैसी कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अपील की कि वे सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।मौके पर विधानसभा प्रभारी राहुल कर्ण,मंडल अध्यक्ष पुरूषोत्तम झा,JDU प्रखंड अध्यक्ष विनोद चौधरी,सुधीर कुमार सिंह,LJP-R प्रखंड अध्यक्ष उगन यादव,शंभु पासवान,रणधीर सिंह,नारायण मिश्रा,बिंदनाथ झा, नवीन ठाकुर, विवेकानंद झा,सिंटू झा,राघव झा आदि मौजूद थे।
गौड़ा बौराम विधानसभा में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन, ‘विकास’ के वादे पर चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखकर मंचासीन नेतागण काफी उत्साहित दिखे।
छुट्टी पर बिहार गए चंदौली के सिपाही को बदमाशों ने मारी गोली, हालत खतरे से बाहर।