बिहार अधिकार यात्रा के तहत शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सिमरी बख्तियारपुर डियोढ़ी स्टेट आएंगे। गुरुवार को सलखुआ प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रति लाल यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक युसुफ सलाउद्दीन पहुंचे। विधायक ने तेजस्वी यादव के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा की।
बैठक में स्वागत व्यवस्था, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा स्थानीय जनता की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बिहार अधिकार यात्रा जनता की आवाज को बुलंद करने का माध्यम बनेगी। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मनटुन सादा, तारकेश्वर यादव, अंकित यादव, बेचन यादव, रोहित यादव, बबलू कुमार, प्रियवत यादव, सोनम कुमारी शर्मा, जीवन ज्योति राम, संतोष यादव, रामकुमार यादव, संजय यादव, ललित यादव, सोनू साह समेत अन्य मौजूद थे। बनमा ईटहरी।
लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव को पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने आगामी 21 सितम्बर को पूर्णिया में आयोजित होने वाले नव संकल्प महासभा कार्यक्रम को लेकर कटिहार जिला का कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया है। यह ज़िम्मेदारी उन्हें मधुबनी जिला प्रभारी के रूप में उनकी कार्यकुशलता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए दी गई है।
अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए अमरेन्द्र यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय और प्रधान महासचिव प्रकाश कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट किया। बधाई देने वालों का तांता लग गया, जिनमें प्रमुख रूप से बिहार प्रचार-प्रसार प्रमुख संजय कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सह लोजपा नेत्री सरिता पासवान, जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा आदि थे।
इकलौते पुत्र के हत्यारे की गिरफ्तारी एवं सही जांच को लेकर तीसरे दिन भी पीड़ित माता-पिता का अनशन सिहौल चौक पर जारी रहा। गुरुवार को सीओ शिखा सिंह एवं बिहरा थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने अनशन स्थल पर पहुंच कर अनशनकारियों की हालचाल जाना एवं समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन अनशनकारी अपने मांगों पर अडिग रहे।
अनशनकारी संजय कुमार सिंह व नीतू देवी के साथ एक और काजल कुमारी शामिल हो गई है। अनशनकारियों का कहना है कि छात्र आयुष आनंद की हत्या या आत्महत्या की सही जांच हो। हत्या है तो अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। अनशनकारियों ने मांग की है कि आसपास की चार दिन पहले से घटना होने तक सीसीटीवी फुटेज एवं आरोपियों का सीडीआर सार्वजनिक किया जाय।
पीड़ित सह अनशनकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अगर अपने पुत्र के हत्यारे को सजा नहीं दिला पाए तो फिर मेरा जीना क्या? उन्होंने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो अनशन स्थल पर ही प्राण त्याग देंगे। अनशन के समर्थन में ग्रामीण नयन सिंह, देवनारायण कामत, फर्मूद नद्दाफ,सत्यनारायण कामत,पवन सिंह,अमर सिंह, मोहम्मद मियां, बबलू झा, मो गफ्फार, मंजुला देवी, विमल पौद्दार, अनिल कामत,दिनेश यादव,बेचन राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
