अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग, कीचड़ से पटी सड़क पर आमजन बेहाल,मुहल्लेवासियों में आक्रोश ,कभी भी हो सकती हे बड़ी घटना।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता
सदर अनुमंडल दंडाधिकारी, दरभंगा को शाहगंज निवासी विजय पूर्वे ने गुरुवार को स्मारपत्र सौंपकर 22 नंबर रेलवे गुमटी से शाहगंज होते हुए बेंता चौक और भूल्ला चौक तक की सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
पूर्वे ने आवेदन में कहा है कि सड़क के दोनों ओर अतिक्रमणकारियों ने पक्का दीवार खड़ा कर लिया है। वहीं इस मार्ग पर सड़क निर्माण, नाला निर्माण और घरेलू गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने चेताया कि अतिक्रमण नहीं हटने पर नई सड़क बेहद संकरी हो जाएगी और वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाएगा।
आवेदक ने आरोप लगाया कि पूर्व नगर आयुक्त ने प्रमंडलीय आयुक्त को गलत प्रतिवेदन देकर बताया था कि सड़क से अतिक्रमण हटा लिया गया है। इसके विरुद्ध उन्होंने 9 जनवरी और 24 जनवरी को जिलाधिकारी से मिलकर आवेदन दिया था, जिस पर डीएम ने अतिक्रमण हटाने का आदेश भी दिया, लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं हुई।
पूर्वे ने बताया कि नगर निगम आयुक्त और बहादुरपुर अंचल अधिकारी को भी कई बार आवेदन देने के बावजूद कोई पहल नहीं हुई। इससे व्यथित होकर उन्होंने अब एसडीएम का ध्यान आकृष्ट कराया है।
कीचड़ से भरी इस सड़क पर आम नागरिकों के साथ अधिवक्ता भी रोजाना परेशान होते हैं। शाहगंज त्रिमुहानी दुर्गापूजा स्थल से 22 नंबर रेलवे गुमटी तक की सड़क इतनी जर्जर है कि उस पर चलना भी मुश्किल हो गया है।