सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 251/25 के आरोपी जीवेश मिश्रा की गिरफ्तारी मांग को लेकर प्रतिवाद मार्च-माले

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा 

भाकपा माले एवं ऐक्टू के संयुक्त बैनर तले सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 251/25 के अभियुक्त नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा कि गिरफ्तारी की मांग को लेकर लहेरियासराय रोटरी क्लब से प्रतिवाद मार्च निकाला गया जो आयुक्त कार्यालय, समाहरणालय होते हुए लहेरियासराय टावर पर पहुंचकर सभा मे तबदील हो गया । मार्च का नेतृत्व खेग्रामस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह भाकपा(माले) के युवा नेता देवेन्द्र कुमार, ऐक्टू के जिला सचिव उमेश प्रसाद साह, रामाशीष महतो, दयानन्द शर्मा, विक्रम पासवान कर रहे थे। इस अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि यूट्यूबर दिलीप सहनी के द्वारा जाले के भाजपा विधायक एवं नगर विकास आवास मंत्री जीवेश मिश्रा से विकास संबंधी सवाल पूछने पर विधायक के द्वारा दिलीप सहनी को मां की गाली देते हुए उसके साथ मारपीट करने जानलेवा हमला का मामला दर्ज होने के बाद भी अभी तक जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नही कर रहा है वही आम आदमी पर यह मुकदमा दर्ज होता तो प्रशासन त्वरित कार्रवाई करती है। इससे साफ जाहिर होता है कि जीवेश मिश्रा विधायिका के आर मे गुंडागर्दी करते है लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे है लोकतंत्र खतरे में हैं और भाजपा के द्वारा मनुस्मृति थोपना चाहता हैं आगे न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा मंत्री के संवेधानिक पदों पर रहते हुए अमर्यादित व्यवहार का जबाब जनता वोट की चोट से देगा। सभा को अन्य लोगों के अलावा अमीत कुमार, विक्रम पासवान, रामाशीष महतो, विनोद पंडित, तपेश्वर् यादव, दयानन्द शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।