मंत्री जीवेश कुमार के काफिले पर बवाल, शीशा तोड़ने की चर्चा

दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा/दरभंगा 

राजो पंचायत के रामपट्टी सहनी टोला में रविवार शाम जाले विधायक सह मंत्री जीवेश कुमार के काफिले को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि काफिले के पीछे चल रहे स्कॉर्ट वाहन का शीशा कुछ लोगों ने तोड़ दिया। हालांकि पुलिस स्तर पर इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।

घटना के दौरान एक युवक दिलीप कुमार सहनी उर्फ दिवाकर ने मंत्री पर मारपीट का आरोप लगाया। उसका कहना है कि उसने मंत्री से सवाल किया तो गहमागहमी बढ़ गई। दूसरी ओर मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि वे हल्की नोकझोंक होते देख पहले ही वहां से लौट गए थे और उन्हें शीशा टूटने या मारपीट की कोई जानकारी नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ टू सुबेन्द्र कुमार सुमन और सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार मौके पर पहुंचे और हालात की पड़ताल की।