कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। छोटका जैतपुर गांव की सीमा देवी (50) की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई।
सीमा देवी भगवानपुर थाना के पास टहल रही थीं। इसी दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन उसे सदर अस्पताल भभुआ ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे मृतका के परिजन।
4 बच्चों की मां थी मृतका
मृतका का पति संतोष शर्मा सूरत में मजदूरी करता है। उसके 3 बेटे और एक बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि तीनों बेटे अविवाहित हैं।
शव का करवाया जा रहा पोस्टमॉर्टम
मृतका के चचेरे ससुर रामकृष्ण ने बताया कि घटना के बाद उन्हें सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित करने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के चिकित्सक ने पुष्टि की कि जांच में महिला की मृत पाई गई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
