कैमूर के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों ने सिंचाई की समस्या को लेकर चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। बढोना, रामगढ़, सौखरा और भरारी पंचायत के सैकड़ों किसान बखारी देवी मंदिर परिसर में एकत्र हुए।
किसानों का कहना है कि सालों से सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। खेतों तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच रहा है। इसके चलते सैकड़ों एकड़ में धान की फसल सूख रही है। कई जगहों पर रोपाई भी नहीं हो पाई है।
कैमूर के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों ने सिंचाई की समस्या को लेकर चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया।
कैमूर के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों ने सिंचाई की समस्या को लेकर चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया।
सभी ने वादे किए, सिंचाई की व्यवस्था नहीं की
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र से कई विधायक और मंत्री बने। सभी ने वादे किए, लेकिन किसी ने सिंचाई की व्यवस्था नहीं की। उन्होंने चेतावनी दी है कि अब वे किसी के झांसे में नहीं आएंगे। अगर नेता वादा करके मुकरे तो उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे।
बोई गई फसलें सूख रही
गंगाधर साधु नाम के ग्रामीण ने बताया कि उनके खेत परती पड़े हैं। बोई गई फसलें सूख रही हैं। भरारी पंचायत के विनोद तिवारी ने कहा कि कई नेता आए, लेकिन किसी ने समस्या का समाधान नहीं किया। ग्रामीण कृष्णानंद पांडे ने बताया कि बारिश होने के बावजूद खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
