डीएम के समक्ष पिछले तीन दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना जारी। संवेदनहीन प्रशासन के खिलाफ होगा आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन
डीएम के समक्ष पिछले तीन दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना जारी। संवेदनहीन प्रशासन के खिलाफ होगा आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन
डीएम के समक्ष पिछले तीन दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना जारी।
संवेदनहीन प्रशासन के खिलाफ होगा आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
भाकपा माले के बैनर तले दरभंगा जिला पदाधिकारी के समक्ष चल रहे अनिश्चितकालीन धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना का नेतृत्व भाकपा माले के बिरौल प्रखंड सचिव बैद्यनाथ यादव,लाल बहादुर सदा,बिंदे सदा,ललित पासवान,पलटन मांझी,शीतल सहनी,आदि कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन भी जिला प्रशासन की संवेदना ओर से आंदोलनकारियों की सुधि नहीं लेने से धरनार्थियों में सरकार-प्रशासन के खिलाफ व्यापक आक्रोश उभर रहा है। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि जमीन को लेकर सरकार बड़ी बड़ी दावे कर रही हैं,बिहार सरकार के भूमि सुधार व राजस्व मंत्री जो दरभंगा जिला से ही हैं,उसके बाद भी बिरौल के कमलाबाड़ी के 310 एकड़ बेनामी जमीन को,सरकार प्रशासन अधिग्रहीत करके गरीबों के बीच में वितरित करने के बजाय उस जमीन का नाजायज ढंग से रजिस्ट्री करवाया जा रहा हैं। भाजपा जद (यू) का सरकार का चेहरा बेनकाब हो रहा हैं। हम जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दे रहे हैं कि अगर 24 घंटे में सकारात्मक वार्ता नहीं हुआ तो प्रदर्शन करते हुए समाहरणालय रोड़ पर ही धरना पर बैठने को बाध्य होंगे। भाकपा माले के बिरौल प्रखंड सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि आज संपूर्ण जिला जो भयंकर पेयजल संकट झेल रहा उसके पीछे जल संरक्षण के स्रोतों को मिट्टी भरकर कब्जा कर लिया जा रहा हैं। प्रशासन को शिकायत करने पर भी सोई रहती हैं। बिरौल के मनोर भौराम पंचायत में मनमानी ढंग से नदी के धार पर ही पंचायत भवन बनाया जा रहा हैं,सैकड़ों पंचायत वासियों ने आपत्ति किया इसके बावजूद काम जारी हैं। जिला पदाधिकारी से उम्मीद लेकर ग्रामीण उनके समक्ष धरना पर बैठे हैं। जब तक इन सवालों ठोस निर्णय नहीं होता हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सभा को शिवन यादव,मो नेमुतल्ला,बनारसी देवी,सुधियां देवी,लाल बहादुर सदा,आदि ने भी सम्बोधित किया।