विधि संवाददाता ,बेनीपुर
न्यायालय परिसर में 10 कोर्ट भवन की आधारशिला पटना उच्च न्यायालय के जज सह दरभंगा न्यायमंडल के निरीक्षी जज न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने रखा। न्यायमूर्ति श्री कुमार ने भूमि पूजन भी किया। न्यायालय पहुंचने पर सर्वप्रथम माउंट कार्मेल स्कूल की बच्चियों ने कुमकुम लगाकर न्यायमूर्ति संदीप कुमार, न्यायमूर्ति अरुण कुमार झा एवं न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झा का स्वागत किया। बेनीपुर के एडीजे वन अविनाश कुमार के नेतृत्व में सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने सभी का स्वागत बूके देकर किया। वहीं बेनीपुर अधिवक्ता संघ एवं बार एसोसियेशन के महासचिव सुशील कुमार चौधरी की ओर से सभी न्यायमूर्ति का स्वागत पाग ,चादर और बुके देकर मिथिला के परंपरानुसार सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। न्यायमूर्ति श्री कुमार ने विधिवत भूमिपूजन किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन मौसम के विपरीत परिस्थिति में भी सफल बनाने के लिए सभी स्थानीय प्रशासन पदाधिकारी मुस्तैद नजर आये। मौके पर एसीजेएम संगीता रानी, एसडीजेएम प्रमोद रंजन, मुंसिफ अभिषेक आनंद, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चक्रपाणि चौधरी सहित सभी अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मी सहित सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
