नेपाल में हिंसा से मचा बवाल, दरभंगा–मधुबनी सीमा पर कड़ी चौकसी दो पक्षों में झड़प के बाद पत्थरबाजी, प्रशासन ने संभाली स्थिति, वाहनों की सघन चेकिंग शुरू
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
नेपाल क्षेत्र में सोमवार देर रात हुई हिंसा ने पूरे इलाके का माहौल तनावपूर्ण कर दिया। बताया जाता है कि किसी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते हालात बिगड़ गए। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई और कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की भी खबर है। अचानक हुए उपद्रव से स्थानीय लोग दहशत में घरों में दुबक गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को काबू में किया। देर रात तक इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।
मधुबनी सीमा पर चेकिंग
हिंसा की घटना के बाद दरभंगा–मधुबनी सीमा पर पुलिस ने चौकसी कड़ी कर दी है। वाहनों की सघन जांच चल रही है और आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है।
प्रशासन ने कहा है कि “अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा, शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
लोगों में दहशत, प्रशासन अलर्ट
नेपाल और आसपास के गांवों में लोग अब भी सहमे हुए हैं। हालांकि पुलिस-प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है। इलाके में एहतियातन अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।