बेनीपुर विधायक ने किया चार सड़कों का उद्घाटन,कहा–अब हर टोला जुड़ चुका है मुख्य सड़क से
बेनीपुर विधायक ने किया चार सड़कों का उद्घाटन,कहा–अब हर टोला जुड़ चुका है मुख्य सड़क से
बेनीपुर विधायक ने किया चार सड़कों का उद्घाटन,कहा–अब हर टोला जुड़ चुका है मुख्य सड़क से
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा : बेनीपुर के विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने मंगलवार को बहेड़ी प्रखंड के आधारपुर और बकमंडल गांव में चार नई सड़कों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना था कि बिहार के हर गांव,टोला और मोहल्ले को पक्की सड़कों से जोड़ा जाए ताकि राजधानी पटना तक 6 घंटे में पहुंचा जा सके। आज वह सपना हकीकत बन रहा है।विधायक ने बताया कि न्याय के साथ विकास की जो यात्रा दो दशक पहले शुरू हुई थी,वह अब पूरी ताकत से आगे बढ़ रही है और इसमें सभी जाति-धर्म के लोगों को बराबरी से हिस्सा मिल रहा है। उद्घाटन की गई सड़कें: समधपुरा से आधारपुर सड़क,आधारपुर से रामटोला सड़क,रुपौलिया से आधारपुर सड़क,बकमंडल पीडब्लूडी सड़क से बकमंडल गांव तक साथ ही, विधायक ने अपने ऐच्छिक कोष से शेर नवटोलिया गांव में छठ घाट निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया। विधायक ने कहा हर टोला-मोहल्ला अब मुख्य सड़क से जुड़ चुका है। हर वर्ग को बराबरी से योजनाओं का लाभ मिला है। अब हर घर में बिजली है,और जल्द ही सोलर ऊर्जा से बिजली दी जाएगी। बिहार अब लालटेन युग को पीछे छोड़ चुका है। अब हर खेत को पानी और हर हाथ को काम देने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है।अगर जनता का साथ रहा,तो अगला पांच साल बिहार का ‘स्वर्णिम काल’ होगा। उन्होंने लोगों से फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी वाली डबल इंजन सरकार को समर्थन देने की अपील की,ताकि बिहार का विकास और तेज हो सके।जदयू प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार कार्यक्रम अध्यक्ष,युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह,भाजपा नेता लालबहादुर सिंह,ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता और स्थानीय जनप्रतिनिधि,क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद रहे।