निगरानी विभाग की जबरदस्त कारवाई :मधेपुरा जिला में 20हजार रिश्वत की राशि लेते थानाध्यक्ष गिरफ्तार ,वहीं बेगूसराय जिले में सीओ और डाटा ऑपरेटर दों लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम लगातार रिश्वतखोरों को पकड़ने में जुटी हे। एक तरफ मधेपुरा जिला के मठाही थानाध्यक्ष को 20हजार रुपये रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया हे।

वहीं दूसरी तरफ बेगूसराय जिले के डंडारी में अंचलाधिकारी राजीव कुमार और डाटा इंट्री ऑपरेटर कुंदन कुमार को दों लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया हे।
बताया जा रहा हे कि जमीनी विवाद में मदद करने के नाम पर यह राशि ली गई हे।सूत्र बताते हे कि दाखिल खारिज करने को लेकर भारी भरकम रकम की मांग की गई थी ,जिसे लेकर वादी ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से कर दी। सत्यापन के बाद रंगे हाथ टीम ने सीओ समेत डाटा इंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार किया।