कैमूर के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई है। भगवानपुर प्रखंड के पंचायत-टोड़ी के सुअरा नदी पर पुल का शिलान्यास किया गया। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने भारी बारिश के बावजूद दो किलोमीटर ट्रैक्टर चलाकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचकर शिलान्यास किया।
पुल का निर्माण 4 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से होगा। इसकी लंबाई 160 फीट और चौड़ाई 24 फीट होगी। यह पुल क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ेगा। इनमें भगवानपुर, टोड़ी, परमालपुर, खिरी, बसंतपुर, सुगीयापोखर और मोहनपुर प्रमुख हैं।
इस पुल की मांग पिछले 50 वर्षों से की जा रही थी। इसके बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। शिलान्यास कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
पुल निर्माण का शिलान्यास करते करते मत्री जमा खान।
ग्रामीणों ने राज्य सरकार और मंत्री का आभार जताया। पुल के निर्माण से क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
