आंगनवाड़ी केन्द्र पर चला जागरूकता अभियान,महिलाओं को मिले सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार पटना के निर्देश पर संकल्प : जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन, दरभंगा की ओर से 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत आज सदर प्रखंड के मोहल्ला के.एम. टैंक, वार्ड संख्या-47 स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या-200 पर सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ वीरेंद्र कुमार ने उपस्थित महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह रोकथाम, दहेज प्रथा उन्मूलन और लैंगिक भेदभाव रोकने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही PCPNDT Act, POSH Act, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (MKUY) सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ और प्रक्रियाएँ भी समझाईं।
उन्होंने लोगों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 और इमरजेंसी नम्बर 112 की जानकारी देते हुए कहा कि
सरकार ने हर नागरिक की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए ये सेवाएँ उपलब्ध कराई हैं। जरुरी है कि समाज का हर वर्ग इनके बारे में जानकर इनका सही समय पर उपयोग करे।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी केन्द्र की सेविका, सहायिका और स्थानीय महिलाएँ बड़ी संख्या में मौजूद थीं।