पृथ्वी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन ईकाई जीविका द्वारा संपोषित पृथ्वी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति का वार्षिक आम सभा का आयोजन प्रखंड परिसर मे अवस्थित दीदी अधिकार केंद्र सह पृथ्वी सी एल एफ कार्यालय सभागार मे समिति के अध्यक्ष हीरा देवी की अध्यक्षता मे की गई। सभा का शुभारंभ जीविका दिदियां ने संयुक्त रूप से “इतनी शक्ति हमे देना दाता” प्रार्थना तथा उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा, प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा अध्यक्ष हीरा देवी, सचिव निर्मला देवी कोषाध्यक्ष मीना देवी, एवं जिला से आये लेखपाल अमर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वालित कर किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम संगठनों, एवं कैडरों को शिल्ड देकर पुरस्कृत किया गया।


अध्यक्ष हीरा देवी ने अध्यक्षीय संबोधन मे कहा की हमे गर्व हो रहा है की मुझे राज्य निर्वाचन प्राधिकार के द्वारा निर्वाचित होने के बाद चौथा आम सभा को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस सी एल एफ के तहत 51 ग्राम संगठन 628 स्वयं सहायता समूह के तहत 7318 परिवार सामाजिक एवम आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है।
सचिव निर्मला देवी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि पिछले वर्ष 2025-26 तक इस सी एल एफ को जीविका की ओर से 04 करोड़ 23 लाख आरंभिक पुंजीकरण की राशि प्राप्त हुए तथा 566 समूह को बैंक से जोड़ा गया है जिससे ऋण प्राप्त कर दिदिया आजीविका कर रही है।
बीडीओ प्रदीप कुमार झा ने जीविका दिदियां के कार्यो कि प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अब किसी के परिचय के मुहताज नही है। दिदियां स्वयं सहायता समूह से जुड़कर न केवल स्वरोजगार से जुड़ रही है बल्कि वे समाज एवं राष्ट्र के नव निर्माण मे बढ़ चढ़ कर भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि जीविका दिदियाँ स्वयं आगे बढे एवं समूह से वंचित परिवार को भी जुड़ने हेतु प्रेरित करें।
महती सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा ने कहा कि जीविका की दिदियाँ न केवल आर्थिक एवम सामाजिक रूप से आगे बढ़ रही है बल्कि समूह की बैठक मे सामाजिक विकास कार्यो के लिए निर्णय ले रही है। इनके समूह मे पुरुष की भागीदारी नही होती है यह जीविका स्वयं सहायता समूह की विशेषता है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक परिवार को रोजगार से जुड़ने हेतु महिला रोजगार योजना शुभारंभ किया है इसके लिए जीविका समूह का सदस्य होना अनिवार्य है, उन्होंने सभी जीविका दिदियाँ, कैडर, जीविका कर्मी तथा प्रबुद्ध जनों से व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा बिचौलियों से सबधान रहने की अपील की। सभा को इंद्रजीत कुमार, श्याम कुमार, इंद्राशन देवी, सी एफ बबली देवी, नीतीश यादव, विकास कुमार दुलरचंद् कुमार, काजल कुमारी मीना देवी ने संबोधित किया।