घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार झा को विदाई समारोह में सम्मानित किया गया
दस्तक7मिडिया, अमीत झा गौड़ा बौराम।
बुधवार को घनश्यामपुर थाना परिसर में आयोजित एक गरिमापूर्ण विदाई समारोह में थानाध्यक्ष अजीत कुमार झा को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उनके तीन साल के कार्यकाल की जमकर सराहना की।
समारोह में पूर्व थानाध्यक्ष अजीत कुमार झा को पाग, चादर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उनकी कार्यशैली, खासकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए उनकी खूब प्रशंसा हुई। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को शांति और सद्भाव से भरा बताया।
इस विदाई समारोह में बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और नवपदस्थापित थानाध्यक्ष बलवंत कुमार का भी स्वागत किया गया। दोनों अधिकारियों को भी पाग, चादर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन रविंद्र कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें एससी-एसटी थानाध्यक्ष आलोक कुमार, बीडीओ रजनीश कुमार, अंचलाधिकारी आशुतोष कुमार सनी, बीईओ सचिन कुमार,अस्पताल प्रभारी डॉ.वंदना कुमारी, प्रमुख पति चंद्रशेखर झा, जिप सदस्य धीरज कुमार झा, मुखिया प्रतिनिधि मन्ना सिंह, और मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शहादत अल्ली शामिल थे। इनके साथ ही कई अन्य गणमान्य व्यक्ति, पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी भी इस समारोह का हिस्सा बने।