कैमूर जिले के भगवानपुर में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई। शौच के लिए गए 50 वर्षीय नूर मोहम्मद मियां की दुर्गावती नदी में डूबने से मौत हो गई।

 

घटना दोपहर लगभग 3 बजे की है। नूर मोहम्मद का पैर फिसलने से वे नदी के गहरे पानी में चले गए। पास में मवेशी चरा रहे एक चरवाहे ने उन्हें डूबते देखा। चरवाहा तुरंत गांव की ओर भागा और ग्रामीणों को सूचना दी।

ग्रामीणों ने नूर मोहम्मद को नदी से बाहर निकाल भर्ती कराया

ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नूर मोहम्मद को नदी से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल भभुआ ले जाया गया। वहां डॉक्टर विनय तिवारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक नूर मोहम्मद स्वर्गीय डॉक्टर अब्दुल अजीज के पुत्र थे। घटना के बाद परिजन शव को लेकर गांव वापस लौट गए। इस दुखद घटना से परिवार में मातम छा गया है।