बड़ा खुलासा: 40 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरे गए ड्रग इंस्पेक्टर शैलेन्द्र नारायण
बड़ा खुलासा: 40 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरे गए ड्रग इंस्पेक्टर शैलेन्द्र नारायण
बड़ा खुलासा: 40 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरे गए ड्रग इंस्पेक्टर शैलेन्द्र नारायण
दस्तक 7मीडिया ,पटना /अरवल
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सदर अस्पताल, अरवल में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर शैलेन्द्र नारायण को ₹40,000/- रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
सूत्रों के मुताबिक़, आरोपी निरीक्षक ने एक मामले में सुविधा शुल्क की मांग की थी। शिकायत दर्ज होने के बाद निगरानी ब्यूरो ने जाल बिछाया और बुधवार को कार्रवाई करते हुए निरीक्षक को पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। निगरानी टीम ने मौके से रिश्वत की राशि बरामद की और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई सरकार के “भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन” के दावे को और मज़बूत करती है और यह संदेश देती है कि भ्रष्ट अधिकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।