शोभन एकमी बायपास पथ पर रविवार की शाम एम्बुलेंस की ठोकर से मजदूर की मौत हो गई। घटना में मृतक की पहचान शोभन निवासी बदरे आलम के रूप में की गई गई। परिवारजनों ने बताया की वो दरभंगा से मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था इसी बीच बायपास रोड पर शोभन मोड़ के निकट पहुंचते ही शोभन की और से तेज रफ्तार एम्बुलेंस की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस में उसके इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया। जहाँ उसे बेहतर उपचार के किये पीएमसीएच रेफर किया गया। जहा इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत हो सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया मृतक मजदूरी कर तीन पुत्र पत्नी सहित एक पुत्री का भरण पोषण करता था।