नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के तहत कई थाना के थाना अध्यक्षों ने कम समय में कांडों का उदभेदन किया हें। विशनपुर थाना की पुलिस ने 24घंटा के भीतर हत्या जैसे मामले का उदभेदन कर उसकी उपलब्धि का सेहरा अपने कंधों पर ले लिया हें। इस बाबत नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने जानकारी दी हें। उन्होंने बताया कि 22-23अगस्त की रात डीलाहि गांव में विक्की दास की हत्या कर दी गई थी ,इस संबंध में मृतक के परिजन अकलू दास के पुत्र करण दास के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसमें दो लोंगों को नामजद किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होते ही थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद एवं थाना के अन्य कर्मियों के सहयोग से नामजद आरोपी स्व सतो शर्मा के पुत्र सुधीर कुमार शर्मा को डीलाहि गांव से गिरफ्तार किया गया हें। यह कारवाई पुलिस ने 24घंटा के भीतर किया हें। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अन्य की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही हें।
वहीं दूसरी और गुप्त सूचना के आधार पर यानि एक ट्रक पर लदे शराब की सूचना पर पुलिस ने सीता पंप के बगल में खड़ी छ चक्का ट्रक UP 72AT-9537 को बरामद किया हें जिसपर विदेशी शराब लदा हुआ था। नगर पुलिस अधीक्षक श्री झा ने बताया कि 4813लीटर उसपर शराब था जिसे सदर थाना की पुलिस ने पकड़ा हें।उन्होंने कहा हें कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक मालिक एवं अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही हें।
