राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई टी आई ) रामनगर में 76वाँ वन महोत्सव उल्लास पूर्ण वातावरण में आयोजन हुआ।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई टी आई ) रामनगर में 76वाँ वन महोत्सव उल्लास पूर्ण वातावरण में आयोजन हुआ।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई टी आई ) रामनगर में 76वाँ वन महोत्सव उल्लास पूर्ण वातावरण में आयोजन हुआ।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
मिथिला वन प्रमण्डल, दरभंगा के द्वारा वर्ष 2025 का 76वाँ वन महोत्सव राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रामनगर में आयोजित किया गया।
इस अवसर मंत्री संजय सरावगी, राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार, कौशल कुमार, जिला पदाधिकारी, जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, वरीय पुलिस अधीक्षक भास्कर चन्द्र भारती, वन प्रमंडल पदाधिकारी, दरभंगा, के.परिक्षित, सहायक समाहर्त्ता, दरभंगा एवं राजकुमार ठाकुर, प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रामनगर इस आयोजन में उपस्थित थे।
वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी अतिथियों को मिथिला पाग, चादर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा कृषि वानिकी योजना एवं जीविका दीदीयों के माध्यम से प्रत्येक पंचायत में आवश्यकतानुसार निःशुल्क पौधा उपलब्ध कराया जाएगा।
दरभंगा जिला में इस वर्ष 2025-26 में 08 लाख पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सभी विभागों, विद्यालयों, छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने का अनुरोध किया गया।
इस महोत्सव के मुख्य अतिथि श्री संजय सरावगी, माननीय मंत्री महोदय के द्वारा पौधारोपण के इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी व्यक्तियों से अपील की गयी।
माननीय मंत्री महोदय के द्वारा यह कहा गया कि अधिक से अधिक पौधा लगाने से पर्याप्त मात्रा में जल मिलेगा और वातावरण शुद्ध होगा।
उनके द्वारा पौधों से भावनात्मक जुड़ाव करते हुये अपने परिजनों के याद में पौधा लगाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इससे पौधों को सुरक्षित रखने में सफलता हासिल होगी।
जिला पदाधिकारी, दरभंगा के द्वारा पौधों को रोपण के पश्चात सुरक्षित रखने पर विशेष बल दिया गया एवं इसके लिए सभी व्यक्तियों को व्यक्तिगत प्रयास के लिए अपील किया ।
उन्होंने कहा कि इस सामुहिक प्रयास से भुमि में जल स्तर में सुधार होगा एवं अधिक मात्रा में बारिश होने की सम्भावना बढेगी। इससे सभी दरभंगा वासियों को लाभ होगा।
इस अवसर पर उपस्थित वरीय पुलिस अधिक्षक, दरभंगा के द्वारा जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक के रोकथाम हेतु अधिक से अधिक संख्या में पौधा रोपण करने एवं इको फ्रेंडलि वस्तुओं के उपयोग करने की सलाह दी गयी।। सभी आगत अतिथियों के द्वारा भी अपने कर कमलो से पौधा रोपण किया गया।
वन महोत्सव के इस अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला, क्वीज प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उपस्थित माननीय अतिथियों के द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में भाग ले रहे जीविका दीदीयो, छात्र-छात्राओं को पौधारोपण हेतु निःशुल्क पौधा वितरित किया गया।
अन्त में माननीय मंत्री, जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, छात्र-छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम परिसर में पौधारोपण का कार्य किया गया।