बसोली गांव में कमला नदी में डूबने से चार बच्चों की दुखद मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया।
बसोली गांव में कमला नदी में डूबने से चार बच्चों की दुखद मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया।
बसोली गांव में कमला नदी में डूबने से चार बच्चों की दुखद मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया।
दस्तक7मिडिया, अमीत झा गौड़ा बौराम।
गौड़ा बौराम प्रखंड के बसोली गांव में बेलाही नदी में डूबने से चार बच्चों की दुखद मौत हो गई, जबकि एक बच्ची सरस्वती कुमारी को बचा लिया गया। यह घटना तब हुई जब शनिवार को पांच बच्चे नदी में नहाने गए थे। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही गांव वाले तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद चारों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान एनडीआरएफ (NDRF) की टीम मौके पर मौजूद नहीं थी, जिससे बचाव कार्यों में काफी देरी हुई। इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
घटना स्थल पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने बताया कि यह हृदय विदारक दृश्य था, जहां रोहित,लक्ष्मी कुमारी,अंसु कुमारी, तथा शीतल कुमारी की मौत नदी में डुबने से हो गई। पीड़ित परिवार को सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने के लिए मौके पर मौजूद सीओ को कहा गया है। विधायक स्वर्णा सिंह के प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने दरभंगा के जिलाधिकारी से एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को अनुमंडल मुख्यालय में स्थायी रूप से तैनात करने की मांग की है, ताकि बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों को तुरंत मदद मिल सके।
इस मांग को प्रमुखता देने के लिए सुजीत कुमार ने कहा कि यह कदम क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि हर साल बाढ़ से गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित होता है। एनडीआरएफ टीम की स्थायी तैनाती से न सिर्फ राहत और बचाव कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि जान-माल के नुकसान को भी कम किया जा सकेगा। इधर घनश्यामपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के डीएमसीएच भेज दिया।