27 अगस्त को सिंहवाड़ा में गणेश पूजा सह भागवत कथा का होगा आयोजन
27 अगस्त को सिंहवाड़ा में गणेश पूजा सह भागवत कथा का होगा आयोजन
27 अगस्त को सिंहवाड़ा में गणेश पूजा सह भागवत कथा का होगा आयोजन
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /दरभंगा
नगर पंचायत सिंहवाड़ा बाबा बटेश्वरस्थान मंदिर के प्रांगण में 27 अगस्त से गणेश पूजा सह श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। पूजा कमिटी के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया की वृंदावन से आई कथा वाचिका सरस किशोरी डॉ. राजेश्वरी ऋषिश्वर द्वारा नौ दिन तक अपने मुखारबिंद से लोगो को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करवाएगी। उन्होंने बताया की सिंहवाड़ा में विगत पंद्रह वर्षों से गणेश पूजा सह भागवत कथा का लगातार आयोजन किया जा रहा है। भागवत कथा की सुनने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचते है। जिनकी सेवा में कमिटी के सदस्य लगे रहते है।वही पूजा कमिटी के उपाध्यक्ष भवानी टेंट हाउस के मालिक रामकुमार कुशवाहा द्वारा पूरे मंदिर परिसर में निशुल्क वाटरप्रूफ पंडाल बनाने का कार्य किया जा रहा है।