इत्तेफाक ,या जानबूझकर गलती ,वह भी थाना परिसर में ?केवटी थाना में रिश्वत लेते चौकीदार का वीडियो वायरल,

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा

केवटी थाना परिसर से एक गंभीर मामला सामने आया है। एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें थाने का चौकीदार राहुल एक व्यक्ति से खुलेआम रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह रिश्वत एक शिक्षक पर लगे छेड़खानी के मामले को रफा-दफा करने के लिए मांगी गई थी।वीडियो में चौकीदार राहुल शिक्षक से 15 हजार रुपये मांगता है,लेकिन शिक्षक सिर्फ 10 हजार देता है और माफी मांगता है। इसके बावजूद चौकीदार बाकी 5 हजार देने की ज़िद करता है। यह पूरा घटनाक्रम थाने के अंदर ही होता है,जिसे किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

 

वीडियो में साफ दिख रहा है कि चौकीदार पैसे ले रहा है। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है और सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि जब थाने के अंदर ही ऐसा हो रहा है,तो जिम्मेदार पुलिस अधिकारी क्या कर रहे थे?हालांकि,दस्तक 7 मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता,लेकिन यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान खींच रहा है। अब सभी की नजरें पुलिस के बड़े अधिकारियों पर टिकी हैं। अगर थाना परिसर में घुस लेने का वीडियो हें तों थाना में लगे सीसीटीवी में भी यह वीडियो कैद होना चाहियें ?जांचोपरांत ही इस मामले से पर्दा उठेगा।