मो. अकमल आलम की नमाज के दौरान बाइक चोरी हो गई है।
किशनगंज के टेढ़ागाछ स्थित जामा मस्जिद से एक बाइक चोरी हो गई। यह मस्जिद स्थानीय थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है।
आशा गांव, पंचायत हाटगांव के रहने वाले मो. अकमल आलम जुमे की नमाज अदा करने मस्जिद आए थे। उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक (नंबर BR-37 H-4436) मस्जिद के पास खड़ी की थी। नमाज के बाद लौटने पर बाइक गायब मिली।
थानाध्यक्ष मो. इजहार आलम ने कहा कि चोरी की सूचना मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाने के इतने नजदीक हुई चोरी से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुलिस गश्त में लापरवाही का मामला है। बाइक मालिक ने अपना मोबाइल नंबर 6397292269 जारी किया है। कोई भी व्यक्ति बाइक के बारे में जानकारी इस नंबर पर दे सकता है।
