दरभंगा के मझौलिया गांव का नटवरलाल चढ़ा पुलिस के हत्थे

एसटीएफ का पुलिस बताकर ठगी करना पर गया भारी।

एक कार ,पुलिस की वर्दी समेत अन्य सामानों के साथ  बेगूसराय की पुलिस ने किया उसे गिरफ्तार।

बेगूसराय के केप्सन होटल से एक फर्जी दारोगा गिरफ्तार हुआ हें ,बताया जा रहा हें कि यह फर्जी दारोगा दरभंगा जिले के मझौलिया गांव का रहने वाला हें जिसका नाम भवेश कुमार चौधरी हें।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति खुद को एसटीएफ का ऑफिसर बताकर लोंगों से ठगी कर रहा हें। इसी सूचना पर बेगूसराय के एसपी ने एक टीम का गठन कर दिया। इसके बाद पुलिस छानबीन करने लगी एवं उसके मोबाईल के लोकेशन के आधार पर पुलिस लोहिया नगर स्थित केप्टन होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान केप्सन होटल के कमरा नंबर 310 से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। यही नहीं उस कमरे से पुलिस की वर्दी का दो सेट ,एक जोड़ी लाल जुता ,दो लेदर का लाल बेल्ट ,दो मोवाइल और एक डंटा शामिल हें। यही नहीं होटल में लगे उसका मारुति इग्निस कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया हें। पूछताछ में पुलिस को उसने बताया कि वह दरभंगा जिले के मझौलिया गांव का रहने वाला हें। उसने पुलिस को बताया कि लोंगों पर धौंस जमाने के लिये पुलिस का वर्दी पहनता था। इस मामले को लेकर बेगूसराय जिले के लोहिया ओपी में मामला 547/23दर्ज कर ली गई हें। पुलिस फिलहाल पूछताछ करते हुये आगे की कारवाई की जा रही हें।
इधर मझौलिया गांव के कुछ लोंगों से बात हुई तो लोंगों ने कहा कि उसके पिताजी अमरनाथ चौधरी हें जो सेवानिवृत हो गये हें। गांव के लोंगों ने ही बताया कि उसका ननिहाल बेगूसराय जिला के शाहपुर गांव में हें एवं उसका शादी समस्तीपुर जिला के बन्दा गांव में हें। ग्रामीणों का कहना हें कि भवेश के परिवार के लोग काफी शांत स्वभाव का हें लेकिन खुद भवेश कई गलत कामों में संलिप्त हें और परिवार के लोंगों को परेशान करते रहता हें।