बिहार में हीरो एशिया कप 2025 का होने जा रहा हें आयोजन ,29अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ।

दस्तक 7 मीडिया /

बिहार में हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन होने जा रहा है,जिसका शुभारंभ 29 अगस्त को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया जाएगा ।7 सितंबर तक यह प्रतियोगिता चलेगी । राजगीर में एशियाई हॉकी के प्रचार हेतु पूरे बिहार में हॉकी ट्रॉफी रथ यात्रा का भ्रमण कराया जा रहा है ।

आज 22 अगस्त को दरभंगा समाहरणालय में पहुंचने पर दरभंगा जिला के सभी विधा के खिलाड़ी काफी उत्साहित दिखे। सब लोग इस ट्रॉफी रथ के पास अपनी उपस्थिति दर्ज की। ट्रॉफी रथ यात्रा में डिस्प्ले के द्वारा जो बिहार सरकार के द्वारा खेल के क्षेत्र में बढ़ती हुई विकास एवम उनकी नई योजनाएं चल रही है उन सभी योजनाओं के बारे में खिलाड़ियों के तमाम खेल के क्षेत्र में पहुंचने वाले लाभ योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। जिसे ध्यानपूर्वक बच्चों ने सुना और उन्होंने अपने अंदर फैसला लिया है निर्णय लिया है कि हमें भी खेल के क्षेत्र में और अच्छा प्रदर्शन करना है ,कड़ी मेहनत करनी है और बिहार को ऊंचाई की ओर बढ़ाना है जिससे बिहार सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों के विकास के लिए जो प्रयास किया जा रहे हैं उसका लाभ गांव से लेकर शहर तक के बच्चे उठा सके।इस

हॉकी गौरव ट्रॉफी रथ यात्रा को लेकर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की जो टीम आयी उन्हें जिला पदाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार , वरीय आरक्षी अधीक्षक जगन्नाथ रेड्डी एवं उपनिदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद द्वारा मिथिला परंपरा के अनुसार पाग एवं चादर से सम्मानित किया।
जिलाधिकारी / एसएसपी /उपनिदेशक दरभंगा को हॉकी टीम के तरफ से हीरो एशिया कप 2022का शुभंकर भेंट किया गया।
जिलाधिकारी ने बच्चों को भी बेहतर खेल के प्रति जानकारी दी और उन्होंने अपील किया किया कि दरभंगा के जितने भी नागरिक हैं जो एशियन हॉकी होने वाला है उसमें अपनी सहभागिता के लिए दर्शक के रूप में अपनी भागीदारी उपस्थिति दर्ज करें, ताकि सीखने का अवसर मिल सके ।
जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार में हीरो एशिया कप 20-25 का आयोजन हम सभी के लिए गौरव की बात है बिहार में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप टूर्नामेंट में आठ देश सम्मिलित हो रहे हैं जिसमें भारत, चीन ,जापान ,चीन ताईपे ,मलेशिया ,दक्षिण कोरिया कजाकिस्तान और बांग्लादेश शामिल है। यह राजकीय खेल अकादमी सह खेल परिसर राजगिर में हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर 225 तक निर्धारित है।
स्विमिंग कोच लालमणि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से प्रतिनियुक्त इस एशिया कप ट्रॉफी गौरव यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं । दरभंगा जिला के जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने ट्रॉफी गौरव यात्रा रथ का स्वागत किया। इस अवसर पर दरभंगा जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव आशीष कुमार ,फुटबॉल कोच तरुण प्रकाश, एथलेटिक्स दरभंगा के प्रेसिडेंट डॉक्टर महताब आलम ,बिहार राज्य हैंडबॉल संघ के संयुक्त सचिव रविंद्र कुमार सिंह ,लगोरी एसोशिएशन दरभंगा के सचिव सुबोध कुमार झा, मनीष कुमार कोहली, कंचन कुमारी ,ज्योति कुमारी ,राकेश कुमार सिंह ,बलदेव मेहता ,अरुण ठाकुर, कुंदन कुमार, मनीष कुमार , सोनाली, रुपाली वर्मा बॉल बैडमिंटन की राष्ट्रीय खिलाड़ी ,दरभंगा जिले की युवा टीम में एथलेटिक्स में ऊंचा स्थान बनाने वाली प्रतिभा कुमारी सहित अधिक संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। रंग-बिरंगे पोशाक में सजा खिलाड़ियों का दल ट्रॉफी के रंग में रंगा हुआ था । खिलाड़ियों के मन के उत्साह को देखकर यही लगता है कि आने वाला दिन खेल के इतिहास में बिहार को गौरव प्रदान करेगा।