पीएम मोदी का गया से ऐलान, नीतीश कुमार के काम के हुए मुरीद और जमकर की तारीफ ,पहली नौकरी पर देंगे 15 हजार रुपए का तोहफा
पीएम मोदी का गया से ऐलान, नीतीश कुमार के काम के हुए मुरीद और जमकर की तारीफ ,पहली नौकरी पर देंगे 15 हजार रुपए का तोहफा
पीएम मोदी का गया से ऐलान, नीतीश कुमार के काम के हुए मुरीद और जमकर की तारीफ ,पहली नौकरी पर देंगे 15 हजार रुपए का तोहफा
दस्तक 7मीडिया / दीपक कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विगत वर्षों में की गई कार्यों को सराहा । गया जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए रोजगार के मुद्दे पर पीएम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश हैं तभी शिक्षकों की भर्ती पारदर्शिता से हो रही है। उन्होंने सरकारी नौकरी देने का अभियान चलाया है। बिहार के लोगों को यहीं पर रोजगार मिले और पलायन न करना पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार की नई योजना से भी मदद मिलने वाली है। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हुई है। इसके तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी करने पर युवाओं को सरकार उन्हें 15 हजार रुपये देगी। जो प्राइवेट कंपनियां युवाओं को रोजगार देगी, उन्हें भी अलग से पैसा दिया जाएगा। इसका लाभ बिहार के लोगों को भी होगा।
राजद और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि लालटेन राज में लाल आतंक था. राजद ने बिहार को अँधेरे में धकेल दिया. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओ को बिहार से नफरत है. इसलिए कांग्रेस के एक नेता ने कहा है कि वे अपने राज्य में बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि ये धरती, अध्यात्म और शांति की धरती है। ये भगवान बुद्ध को बोध प्राप्त कराने वाली पावन भूमि है। गया जी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध है। यहां के लोगों की इच्छा थी कि इस नगरी को गया नहीं, गया जी कहा जाए। मैं इस निर्णय के लिए बिहार सरकार का अभिनंदन करता हूं। मुझे खुशी है कि गया जी के तेज विकास के लिए बिहार की डबल इंजन सरकार लगातार काम कर रही है।