गायघाट में राजस्व महा-अभियान की सफलता को लगाए जा रहे शिविर
गायघाट में राजस्व महा-अभियान की सफलता को लगाए जा रहे शिविर
गायघाट में राजस्व महा-अभियान की सफलता को लगाए जा रहे शिविर
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
भूमि सुधार की सफलता को लेकर गायघाट प्रखंड क्षेत्र में राजस्व महाअभियान शिविर आयोजित की जा रही है। ग्रामीण इलाकों में ही सबसे अधिक मामला भूमि विवाद से संबंधित है। जिससे निजात पाने के लिए सरकार द्वारा राजस्व महा-अभियान के तहत शिविर आयोजित कर कंप्यूटराइज जमाबंदी प्रपत्र घर-घर पहुंचाकर उसमें त्रुटि सुधार के लिए पहल की जा रही है। इस जागरूकता कार्यक्रम में सभी की सहभागिता आवश्यक है। कोई भी व्यक्ति भूमि से संबंधित जमाबंदी प्रपत्र में त्रुटि सुधार से वंचित नहीं रहे। इसके लिए कर्मचारी, पदाधिकारी शिविर में जाकर रैयतों के जानकारी बांट में लगे है। शिवदहा पंचायत के राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सबसे अधिक विवाद या मामला है तो भूमि से संबंधित है। जैसे ही भूमि सभी भाईयों के नाम पर आ जायेगा। स्वत: भूमि से संबंधित अधिकांश मामला समाप्त हो जायेगा। जिसके लिए आयोजित शिविर में भूमि सूधार के लिए आवश्यक प्रपत्र घर तक पहुंचाया जा रहा है। जिस प्रपत्र को भरकर एवं उससे संबंधित कागजात के साथ अगले वार की शिविर में जमा करना है। किसी भी तरह की गड़बड़ी हो तो सुधार के लिए कागजात के साथ दें सकते हैं।