सिमरी थाना क्षेत्र के बनोली गांव में मंत्री हरि सहनी के स्कॉट गाड़ी की ठोकर से कई लोग जख्मी ,घटनास्थल के परिस्थिति को देख मंत्री जी भी घटना स्थल से हो गये फरार  ,सवाल यही कि मंत्री जी को मानवीय संवेदना नहीं ?स्कॉट गाड़ी समेत चालक को ग्रामीणों ने किया थाना के हवाले।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय /विजय कुमार ठाकुर।

बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी और उनके चालक पर प्राथमिकी दर्ज होना तय हें । सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने मंत्री हरि सहनी और चालक के विरुद्ध सिमरी  थाना में आवेदन दिया हें। थानाध्यक्ष ने पूछने पर बताया कि विधि सम्मत कारवाई की जाएगी।

दरअसल 16अगस्त की रात 11बजे के करीब सभी ग्रामीण कृष्ण जन्मोत्सव मना रहें थे ,इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था ,और सेंकड़ों ग्रामीण पूजा का आनंद ले रहें थे।इसी बींच मंत्री हरि सहनी का स्कॉट गाड़ी भीड़ में घुसा और अफरा तफरी मच गई। लोंगों ने बताया कि ऐसा लगता हें कि मंत्री जी को मंत्री पद का गुरूर और उनके चालक का आसमानी दिमाग दोनों सातवें आसमान पर था।

थाना में दिये आवेदन में चर्चा हें कि बनोली स्थित पूजा स्थल पर लोग भजन कीर्तन आदि कर रहें थे। रात्रि के 11बजे के करीब बासों सहनी के पुत्र मंत्री हरि सहनी का काफिला अचानक आया और कार्यक्रम देख रहें भीड़ के बीच स्कॉट गाड़ी के चालक ने लापरवाही से गाड़ी को घुसा दिया , इस कारण किसी का सिर फूटा ,किसी का हाथ टूटा तों किसी की कमर।
इसमें स्व जुगल भगत के 70वर्षीय पुत्र सुरेश भगत ,जीतन महतो के पुत्र डोमु महतो एवं जुल्मी भगत की पत्नी दुर्गा देवी आदि का नाम शामिल हें जिनका हाथ टूटा ,कमर टूटा और सिर फटा हें ,इसके अलावे भी कई लोंगों का नाम हें जिन्हें चोटें आयी हें।
मंत्री जी का  स्कॉट गाड़ी (BR07PA-8664) थाने में जब्त  हें।

वहीं मंत्री जी की गाड़ी इस घटना के बाद पीछे भागने के क्रम में लेजर ट्रस्ट लाईट से जोर से टकरायी ,जो टूट गया और मंत्री जी वहां से भागने में सफल रहें लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने स्कॉट गाड़ी को घेर लिया और चालक लहेरियासराय स्थित सेदनगर वार्ड 40के स्व अरुण दास के पुत्र सुधीर कुमार को कब्जे में लिया और गाड़ी समेत चालक को थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान कई लोंगों ने मंत्री हरि सहनी को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। ग्रामीणों का कहना हें कि मंत्री जी को इतनी मानवीय संवेदना नहीं थी कि वहां के घायल लोंगों को अस्पताल पहुंचाते।
पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने इन सभी बातों की जानकारी देते हुये सिमरी थाना में आवेदन दिया हें जिसमें मंत्री हरि सहनी और उनके चालक द्वारा लापरवाही बरतने की बात कहीं गई हें।

अब यहां सवाल उठता हें कि पूजा स्थल से लेकर सड़कों पर लाईट जल रहा था ,उपर से स्कॉट गाड़ी महिंद्रा एक्सयूवी की अपनी लाईट थी फिर चालक ने भीड़ में कैसे गाड़ी घुसा दिया ,कहीं वह शराब के नशे में धुत्त तों नहीं था ?