गायघाट थाना परिसर में जब्त शराब को किया गया विनष्ट

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

थाना परिसर में रविवार को कई महीनों से पड़े विदेशी शराब को नष्ट किया गया। बताया गया कि कई कांड में जप्त किये गए विदेशी शराब को थाना परिसर में विनष्टीकरण किया गया। मौके पर उपस्थित उत्पाद अधिकारी , थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने अपने देखरेख में शराब विनष्टीकरण की कार्रवाई की जिसमें जेसीबी से एक-एक बोतल शराब को विनष्टीकरण किया गया। विनिष्टीकरण के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार जप्त की गई विदेशी शराब को नष्ट किया गया है।वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देशानुसार जिलांतर्गत गायघाट थाना में मजिस्ट्रेट, उत्पाद विभाग के पदाधिकारी एवम् संबंधित पुलिस पदाधिकारी के उपस्थिति में शराब का विनष्टीकरण किया जा रहा हैं।

मुजफ्फरपुर पुलिस मद्यनिषेध को लागू करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।