सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल ने धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी
सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल ने धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी
सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल ने धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
लहेरियासराय स्थित के.एम. टैंक शिव मंदिर परिसर में सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिका तरुणा दास के नेतृत्व में बच्चों ने राधा और कृष्ण का रूप धारण कर सबका मन मोह लिया। भगवान कृष्ण की भूमिका निभा रहे बच्चों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। शिक्षिका नंदनी कुमारी के निर्देशन में बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया, जिसमें नृत्य और गीतों के माध्यम से सभी को भावविभोर कर दिया। इस खास मौके पर स्कूल की शिक्षिकाएं जूली श्रीवास्तव, सुगंधा श्रीवास्तव, संगीता दास,साक्षी कुमारी,रिया झा, तन्नु कुमारी और शिक्षक इंद्रजीत कुमार सुमन,सुधीर कुमार, सीमा झा सहित कृष्ण-राधा बने बच्चों के माता-पिता भी उपस्थित थे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार राय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रेम,भाईचारा और एकता की भावना मजबूत होती है। स्कूल हमेशा यही प्रयास करता है कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों से भी जोड़ा जाए।
स्कूल के निदेशक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को सुंदर रूप सज्जा के लिए और उनके माता-पिता को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वहीं, स्कूल की चीफ ट्रस्टी मधुलिका श्रीवास्तव ने शिव मंदिर समिति के सभी सदस्यों का कार्यक्रम में सहयोग के लिए आभार जताया।