भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा अभियान में दिखाया उत्साह
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा अभियान में दिखाया उत्साह
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा अभियान में दिखाया उत्साह
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
“हर घर तिरंगा” यात्रा अभियान के तहत, गौड़ा बौराम और अलीनगर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ विशाल तिरंगा यात्राएं निकालीं। इस अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझाना है।
गौड़ा बौराम विधानसभा में तिरंगा यात्रा गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र में,बिरौल मंडल अध्यक्ष शिवकांत सहनी, मणिकांत मिश्र ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। यह यात्रा ईटवाशिवनगर, पड़री और कई अन्य गांवों से होकर गुजरी, जहां कार्यकर्ताओं ने लोगों को “हर घर तिरंगा” अभियान का संदेश दिया। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे जोश के साथ इस अभियान में भाग लिया। दुसरी ओर अलीनगर विधानसभा में, भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान और जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। यह भव्य यात्रा गरौल मध्य विद्यालय से शुरू होकर रामपुर उदय चौक तक निकाली गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और तिरंगा यात्रा को सफल बनाया।