सदर टू डीएसपी ने किया भरवाड़ा पंजाब नेशनल बैंक का निरीक्षण।

दस्तक 7मीडिया ,सिंहबाड़ा ,विजय ठाकुर

 सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में  डीएसपी शुभेंद्र कुमार सुमन ने बुधवार को निरिक्षण किया।इस दौरान बैंक के अलार्म सिस्टम को चालू कर देखा और बैंक कैंपस का निरिक्षण करते वक्त बैंक में तैनात चौकीदार शंभू पासवान को नहीं देखकर भड़क गये। शाखा प्रबंधक मोहन कुमार झा से चौकीदार के बारे में जानकारी ली। शाखा प्रबंधक ने बताया के चौकीदार अभी यही था इतने मै चौकीदार शंभू पासवान पहुंच गए फिर डी एस पी शुभेंद्र कुमार ने चौकीदार से पूछा कहा गायब थे तो चौकीदार ने बताया कि बेटी की तबीयत खराब है उसी के लिए दवा लाने गए थे फिर चौकीदार को निर्देश दिया गया के बैंक मै आने जाने नए चेहरों पर नजर रखें कोई भी संदिग्ध बैंक में दिखे तो इसकी जानकारी तुरन्त थाना को दे वहीं डीएसपी ने शाखा प्रबंधक मोहन कुमार झा को बैंक के सी सीटीवी कैमरों को हमेशा चालू रखने व बैंक के बाहर लगे खराब सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराने का निर्देश दिया।डीएसपी ने अलार्म सिस्टम को हमेशा दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।