काली पट्टी लगाकर विशेष सर्वेक्षण कर्मियों का शांतिपूर्ण विरोध,16 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा :
बिहार के विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों ने अपनी पांच मांगों को लेकर 11 अगस्त से 14 अगस्त तक काली पट्टी लगाकर काम करते हुए शांतिपूर्ण विरोध शुरू किया है। यह प्रदर्शन दरभंगा जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार की अगुवाई में किया जा रहा है।

कर्मियों का कहना है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया,तो वे 16 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। कर्मियों की प्रमुख मांगें,सभी संविदा कर्मियों की नौकरी स्थायी की जाए या सेवा 60 साल तक की जाए। पदोन्नति में अनुभव के आधार पर 5 अंक की वरीयता मिले।समान पद के अनुसार वेतन दिया जाए। पहले की गई सहमतियों 7 जून 2022 और 21 जनवरी 2023 पर जल्द से जल्द आदेश जारी हों। सभी कर्मियों को कर्मचारी राज्य बीमा कार्ड मिले और भविष्य निधि में सरकार की ओर से अंशदान सुनिश्चित किया जाए। इस विरोध प्रदर्शन में संघ के उपाध्यक्ष पंकज कुमार और मीडिया प्रभारी सागर सिंह भी मौजूद रहे।

