बिजली की चोरी के आरोप में कमतौल थाने में प्राथमिकी दर्ज ,जांच के दौरान कई उपभोक्ता पकड़े गये। अगर आप बिजली चोरी कर रहें हें तो सावधान हो जाईये ,वरना देना पर सकता हें भारी भरकम जुर्माना।
बिजली की चोरी के आरोप में कमतौल थाने में प्राथमिकी दर्ज ,जांच के दौरान कई उपभोक्ता पकड़े गये। अगर आप बिजली चोरी कर रहें हें तो सावधान हो जाईये ,वरना देना पर सकता हें भारी भरकम जुर्माना।
दरभंगा
बिजली चोरी करने के आरोप में बिजली विभाग ने कई लोंगों के विरुद्ध कमतौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया हें यही नहीं जुर्माने की राशि भी तय कर प्राथमिकी में दर्शाया गया हें। बता दें की सोमवार को विभाग के अधिकारियों ने बैठक की इसके उपरांत कई जगहों पर छापेमारी की। बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार बिजली चोरी करते हुये लोंगों को पकड़ा जा रहा हें। इसके लिये विभाग के अधिकारी लगातार बैठक भी कर रहें हें और दिशा निर्देश देते रहें हें। इसी क्रम में विद्युत अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में विद्युत अंचल दरभंगा कार्यालय में समीक्षात्मक बेठक हुई ,बैठक में मधुबनी के भी अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान विद्युत विच्छेदित परिसर की जांच तथा मीटर बदलने के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बैठक में चर्चा हुई कि बिजली चोरी करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाय।बिजली विभाग के अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान वाकरगंज मुहल्ला के दारू भट्टी चौक के निकट गणेश महता के पुत्र शिवजी महता को घरेलू विद्युत का कनेक्शन लेकर दुकान में बिजली उपयोग करते पाये जानें पर सहायक विद्युत अभियंता सुधांशु कुमार ने 39301रुपये का जुर्माना लगाया। इसी तरह शेखपत्ती में कैलाश यादव के पुत्र अजीत कुमार पर 3070रुपये ,मोइद्दिन के पुत्र अली अकबर पर 10437रुपये ,स्व मोहिउद्दीन के पुत्र मोसहिद पर बकाया 14676रुपये एवं 7723रुपये ,स्व रामफल पासवान के पुत्र झर्री पासवान पर बकाया 18648रुपये एवं 15813रुपये ,सततन पासवान के पुत्र भोगी पासवान पर 3070रुपये ,कोठियां गांव में झमलाल पासवान के पुत्र प्रभु पासवान पर टोका फंसाकर बिजली जलाने के कारण 37174रुपये का जुर्माना ठोका गया हें। इन सभी के विरुद्ध कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हें।