किशनगंज के भेड़िया डांगी ब्लाक अंतर्गत स्थित मिल्लिया स्कूल में एक दिवसीय मुफ्त जांच स्वास्थ्य शिविर का बुधवार को आयोजन किया गया है। इसका विधिवत उद्घाटन SDM अनिकेत कुमार के द्वारा किया गया है।

कार्यक्रम के शुरुआत में राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष दानिश इकबाल ने SDM तथा अन्य अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर किया हैं। जहां स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत अतिथियों का स्वागत भी किया है।

जांच कराने पहुंचे स्कूल के बच्चे।

फ्री में सभी ने करवाया चेकअप

इस दौरान सैकड़ों स्कूली बच्चे उनके पेरेंट्स और आसपास के ग्रामीणों ने इस शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपना फ्री चेकअप करवाया है। डॉ जमाल, डॉ इकबाल, डॉक्टर खालिद अनवर, डॉ मरियम कादरी, डॉ गौहर ताज बेगम ने सभी का फ्री चेक किया और सभी को मुफ्त में दवाइयां भी मुहैया करवाई है।

जांच और मेडिसिन फ्री

इसपर राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सह स्कूल के डायरेक्टर दानिश इकबाल ने कहा, ‘आज का कैंप सफल रहा है। अस्पतालों में डॉक्टरों के पास लंबी लंबी लाइन में लगनी पड़ती है, इसी को सोचते हुए आपके संस्थान में यह कैंप लगाया गया है। जहां 100 की तादाद में लोग आए और फ्री में जांच हुई और उन्हें फ्री में मेडिसिन दी गई है।’ इस दौरान आंख, दांत, जनरल फिजिशियन से लेकर तमाम विभाग के डॉक्टर मौजूद रहे। उन्होंने जिला प्रशासन का भी धन्यवाद जताया है।