बूथ सशक्तिकरण से एनडीए के विकसित बिहार की परिकल्पना को मिलेगी मजबूती:- बालेंदु झा
बूथ सशक्तिकरण से एनडीए के विकसित बिहार की परिकल्पना को मिलेगी मजबूती:- बालेंदु झा
बूथ सशक्तिकरण से एनडीए के विकसित बिहार की परिकल्पना को मिलेगी मजबूती:- बालेंदु झा
दस्तक 7मीडिया ,बहादुरपुर /
बहादुरपुर विधानसभा में उघरा महापारा पंचायत में पंचायत अध्यक्ष लाल किशोर राय के अध्यक्षता में और स्थानीय मंडल अध्यक्ष सुशील सिंह के कुशल नेतृत्व में बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत बैठक संपन्न हुआ। बैठक में बूथ सशक्तिकरण के साथ-साथ स्थानीय बूथ अध्यक्षों और पंचायत अध्यक्ष को 8 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में पुनौरा धाम में मां जानकी के भव्य और दिव्य मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया। बैठक में सोशल मीडिया के जिला सहसंयोजक बहादुरपुर विधानसभा प्रभारी दीपक खरका, युवा मोर्चा के रमन यादव, मंडल महामंत्री नीरज पासवान व मंडल उपाध्यक्ष नीरज यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दूसरा बैठक मेकना बेला में पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साह के आवास पर हुआ जिसमें मंडल महामंत्री विकास देवराज, उप मुखिया गौरी लाल देव, विल्टू मुखिया, राहुल कुमार राम, दीपक साह व मिथिलेश मंडल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस बाबत दरभंगा पच्छिमी के जिला मंत्री बालेंदु झा ने कहा कि बूथ मजबूत तो एनडीए मजबूत। बहादुरपुर विधानसभा में हर बूथ पर एनडीए का बढ़त होगा। बूथ मजबूती के लिये हम दिन-रात अनवरत काम व मैराथन बैठक कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हर वोटर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें एनडीए से जोड़ रहे हैं और कार्यकर्ताओं का चेन तैयार कर रहे हैं, ताकि पीएम मोदी के सपनों का भारत और सीएम नीतीश के विकसित बिहार की परिकल्पना को मजबूती मिलेगी, जो कि एनडीए का एकमात्र उद्देश्य है। साथ ही आगामी 8 अगस्त को पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिये वो हर बूथ स्तर तक पहुंच कर सभी को न्योता देते दिखे।