अंतिम सोमवारी में भीड़ के आगे प्रशासन हुआ बौना, स्थानीय लोगो की मदद से प्रशासन ने ली राहत की सांस,डीएम और एसएसपी ने खुद संभाला मोर्चा।

दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /प्रशांत कुमार 

सावन की अंतिम सोमवारी में कुशेश्वरस्थान में  शिवभक्तों की अपार भीड़ जुट गई ,यह भीड़ अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया , इससे पहले कभी भी ऐसा श्रद्धालुओ का भीड़ देखने को नही मिला था। रात के एक बजे प्रधान पूजा के बाद बाबा का पट खोल दिया गया जिसके बाद श्रद्धालु बाबा कुशेश्वर नाथ का जलाभिषेक शुरू कर दिया जो देर शाम तक जारी रहा।

श्रद्धालुओ की भीड़ का अनुमान ऐसे लगाया जा सकता है कि पश्चिम दिशा से शिवभक्तों की लाइन असमा से दो किलोमीटर एवं पूरब दिशा की ओर से आने वाले शिवभक्तों की कतारबद्ध दो किलोमीटर धवोलिया से चार लाइनों में कतार लगी हुई थी।

डीएम और एसएसपी ने संभाला मोर्चा 

इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी एवं एसएसपी और ग्रामीण एसपी खुद कमान संभाले हुए थे। एसडीओ,एसडीपीओ बीडीओ सीओ, थानाध्यक्ष सहित जिले के सभी विभाग के अधिकारी श्रद्धालुओ की भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे।

सुबह 9बजे के बाद जुटी अप्रत्याशित भीड़ 

सुबह करीब 9 बजे के बाद अचानक भीड़ इतनी बढ़ी की भीड़ के आगे प्रशासन निसहाय दिखने लगा। जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के साथ स्थानीय ग्रामीण और दोनों समुदाय के व्यवसायी ने अपना दुकान बंद कर कमान संभाला लेकिन इसके बावजूद भी भी पर काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा था। सुबह से लेकर देर शाम तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। श्रद्धालु लंबी कतारबद्ध में लगकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया इस दौरान हर हर महादेव जय कुशेश्वरनाथ ,बोल बम बोल के अलावे ॐ नमः शिवाय की मंत्र से पूरे शिवनगरी गूँजमान हो रहा था।

कई जिलों से आये भक्त 

बेगूसराय, खगरिया, झंझारपुर, सीतामढ़ी, सहरसा सहित कई जिलों से आये भक्तों ने बताया कि सुबह 4 बजे लाइन में लगे थे जो कि दोपहर दो बजे में बाबा का जलाभिषेक किया हूँ उन्होंने बताया कि लाइन में तो लगे लेकिन मंदिर के गर्वगृह में बाबा की जलाभिषेक आसानी से किया हूँ व्यवस्था अछि थी। वही श्रद्धालुओ की भयावह भीड़ में जब अफरा तफरी मची तो एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, थानाध्यक्ष अंकित चौधरी, बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु अपने भोलेन्टियर के साथ खुद भीड़ को नियत्रंण करने में जुटे रहे। वहीं दूसरी ओर मंदिर परिसर एवं मंदिर के गर्वगृह में एसडीओ शाशांक राज सीओ गोपाल पासवान बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे।

जबकि डीएम कौशल कुमार एसएसपी जग्गुनाथ जल्ला रेड्डी एवं ग्रामीण एसपी आलोक खुद बीच बीच मे लगी लंबी कतारबद्ध लाइन का मोनिटरिंग करते दिखे ।

सुरक्षा की दृष्टिकोण से 30 चिन्हित स्थानों पर बैरिकेटिंग किया गया था और सभी तीसों स्थानों पर दंडाधिकारी के पुलिस बल तैनात थे और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही थी।