सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवभक्तों के लिए राहत सेवा शिविर का आयोजन
सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवभक्तों के लिए राहत सेवा शिविर का आयोजन
सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवभक्तों के लिए राहत सेवा शिविर का आयोजन
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा
सावन महीने की अंतिम सोमवारी के मौके पर बाबा कुशेश्वर सेवा संस्था की ओर से शिवभक्तों के लिए एक राहत सेवा शिविर लगाया गया। यह शिविर कुशेश्वरस्थान और सतीघाट के बीच असमा पुल के पास आयोजित किया गया,जिसमें हजारों भक्तों को लाभ मिला। यह आयोजन संस्था के अध्यक्ष राजीव पोद्दार के नेतृत्व में हुआ। शिविर में भक्तों के लिए नि:शुल्क चाय,पानी,बिस्किट,केला और आइसक्रीम जैसी चीजें बांटी गईं। इसके अलावा,एक मेडिकल कैम्प भी लगाया गया,जिसमें डॉ. राहुल कुमार और डॉ. मनीष कुमार सिंह ने शिवभक्तों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं दीं। आपात स्थिति के लिए एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी। यह सेवा विशेष रूप से बुजुर्ग और दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए बहुत मददगार रही। संस्था की ओर से महाप्रसाद भी बांटा गया,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस सेवा कार्य में संस्था के कई सदस्य सक्रिय रहे,जिनमें राजीव साह,हैप्पी कुमार,बम बम जी,कुंदन प्रसाद,श्याम बाबा,सौरभ दास और चंदन चौपाल प्रमुख थे। इस आयोजन ने भक्तों को न केवल राहत दी,बल्कि उनकी आस्था को भी और मजबूत किया। बाबा कुशेश्वर सेवा संस्था की यह पहल समाज में सेवा और भक्ति की भावना को बढ़ावा देती है।