श्रावणी मेला पर आज भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी ने कावड़ लेकर अपनी भक्ति यात्रा शुरू कर दी है। दिल्ली के सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने श्रावणी मेले के 21वें दिन अजगैबीनाथ धाम से कांवड़ यात्रा की शुरुआत की है।

सांसद अपने साथियों के साथ बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों के साथ पैदल रवाना हुए। ये बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर जा रहे हैं। भीड़ में उत्साह देखने को मिला है। मनोज तिवारी भक्ति में लीन दिखे है। वे अपने साथियों के साथ बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों के साथ पैदल चल दिए है। ये 105 किलोमीटर पैदल चलेंगे।

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सुल्तानगंज से जल उठाया है। मनोज तिवारी कैमरे पर गाना भी गाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही भाजपा नेता ने कहा है कि इस बार फिर से हमारी सरकार बनने वाली है। बाबा से मैं ये प्रार्थना करने के लिए जा रहा हूं कि बाबा फिर से बिहार को एनडीए दे दो।

भाजपा नेता देवघर के लिए रवाना हुए हैं।
भाई वीरेंद्र को अधिकारी का अपमान नहीं करना चाहिए

हाथ में कावड़ लेकर मनोज तिवारी ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र पर भी बयान दिया है। इन्होंने कहा कि किसी भी राजनेता को ऐसे अधिकारियों का अपमान नहीं करना चाहिए। इतना शॉर्ट टैंपर नहीं होना चाहिए।

तेजप्रताप की पार्टी का मामला है। लेकिन, उन पर कार्रवाई तो होनी चाहिए।