सेवा कुटीर, दरभंगा के द्वारा निरंतर काउंसलिंग के उपरांत भिक्षुक लाभार्थी विनोद कुमार प्रसाद का किया सफल पुनर्वास

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के अंतर्गत संचालित पुरुष भिक्षुक पुनर्वासन गृह सेवा कुटीर, दरभंगा है। यह जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, समाज कल्याण विभाग, समाहरणालय दरभंगा के अधीन संचालित है । इसके माध्यम से एक भिक्षुक लाभार्थी विनोद कुमार प्रसाद का आज सफल सामाजिक पुनर्वास कर उन्हें उनके परिवार के साथ जोड़ा गया।

दिनांक 10 मार्च 2025 को श्री रणधीर कुमार द्वारा लहेरियासराय स्थित शनि मंदिर के पास भिक्षावृत्ति करते हुए उक्त व्यक्ति को देखे जाने पर उनसे संवाद किया गया। बातचीत में उन्होंने अपना नाम विनोद कुमार प्रसाद बताया एवं मानसिक अस्वस्थता और पारिवारिक उपेक्षा के कारण भिक्षावृत्ति की ओर अग्रसर होने की जानकारी दी।

*क्षेत्र समन्वयक के द्वारा उन्हें सेवा कुटीर में आवासित होने हेतु प्रेरित किया गया, जहाँ निःशुल्क आवास, भोजन, स्वास्थ्य जांच एवं काउंसलिंग की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। सहमति उपरांत लाभार्थी को सेवा कुटीर लाकर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गईं*अभी भिक्षुक कुटीर में 35 भिक्षुक को नि: शुल्क आवसान भोजन ,कपड़े,स्वास्थ्य की देखभाल किया जा रहा है।

काउंसलर डॉ. शंकर कुमार यादव द्वारा नियमित रूप से मानसिक सहयोग सत्र एवं परामर्श प्रदान किया गया, जिससे लाभार्थी की मानसिक स्थिति में सुधार देखा गया। काउंसलिंग सत्रों के दौरान प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभार्थी ग्राम + पोस्ट: ज़ुआफ़र, थाना: छोड़ादानो, जिला: मोतिहारी, बिहार के निवासी पाए गए। इसके आधार पर संबंधित थाना एवं परिवार से संपर्क स्थापित कर उन्हें भी काउंसलिंग प्रदान की गई। तत्पश्चात परिवार ने लाभार्थी को पुनः साथ रखने की सहमति दी।

अंततः दिनांक 26 जुलाई 2025 को लाभार्थी के परिजन लाभार्थी को लेने सेवा कुटीर, दरभंगा पहुँचे। नेहा कुमारी, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, दरभंगा,* की उपस्थिति में लाभार्थी विनोद कुमार प्रसाद को परिजनों को दिया गया।

यह पहल जरूरतमंदों को गरिमापूर्ण जीवन की ओर अग्रसर करने तथा समाज में समावेशन और सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।