अलीनगर विधानसभा में कार्यशाला का हुआ आयोजन। पूर्व प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ नेता श्री सुशील चौधरी थे मौजूद।

दस्तक7मिडिया, अलीनगर दरभंगा।

अलीनगर विधानसभा अंतर्गत नरमा में शुक्रवार को विधानसभा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ नेता श्री सुशील चौधरी मौजूद थे। इस कार्यशाला में दरभंगा पूर्वी बीजेपी जिला अध्यक्ष विनय कुमार पासवान और जिला महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुशील चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा डबल इंजन की सरकार ने बिहार को कुशासन और जंगलराज से मुक्ति दिलाई। अब हर घर रोशन और गांव की हर सड़क शहरों से सीधे जुड़ गई है। सुशील चौधरी ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने कहा कि एनडीए सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं का अब लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने लगा है और बिचौलिया राज खत्म हो गया है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा बिहार में बुजुर्गों और दिव्यांगों का पेंशन बढा, हर पंचायत में कन्या विवाह भवन योजना, दरभंगा में एयरपोर्ट के बाद एम्स की सौगात, आईटी पार्क का लोकार्पण, 125 यूनिट मुफ्त बिजली ये वो सौगात हैं जिसका सीधा लाभ अब सीधे जनता को मिल रहा है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामनाथ सहनी, विधानसभा संयोजक सुजित चौधरी,विधानसभा प्रभारी राहुल कर्ण,मणिकांत मिश्र,मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया,सुधीर सिंह,पंकज कंठ,रंजीत मिश्र,चंदन ठाकुर,संजीव सिंह,गंगा प्रसाद सहनी,बैधनाथ प्रसाद सिंह,दिनेश प्रसाद सिंह,ललित मोहन मिश्र,रामदत्त पासवान,रणधीर सिंह,पुरुषोत्तम सिंह,अनिल चौधरी,श्रवण झा,प्रकाश सहनी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।