भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दरभंगा पूर्वी इकाई ने नए जिला मोर्चा अध्यक्षों के नामों की घोषणा की।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दरभंगा पूर्वी इकाई ने नए जिला मोर्चा अध्यक्षों के नामों की घोषणा की।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दरभंगा पूर्वी इकाई ने नए जिला मोर्चा अध्यक्षों के नामों की घोषणा की।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दरभंगा पूर्वी इकाई ने नए जिला मोर्चा अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। यह घोषणा माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल जी और माननीय संगठन महामंत्री आदरणीय श्री भीखू भाई दलसानिया के निर्देशानुसार की गई है।
जिला अध्यक्ष विनय पासवान द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र के अनुसार, विभिन्न मोर्चों के लिए नियुक्तियां इस प्रकार हैं, जिसमें युवा मोर्चा- नीरज कुमार चौधरी (विधानसभा कुशेश्वर स्थान, जाति: ब्राह्मण),
अति पिछड़ा मोर्चा- रामकरण दास (विधानसभा: अलीनगर, जाति: तांती), महिला मोर्चा- नीमा देवी (विधानसभा: बेनीपुर,जाति: ब्राह्मण),किसान मोर्चा- तिरोपत यादव (विधानसभा: गौड़ा बौराम, जाति: यादव),अनुसूचित जाति मोर्चा-रामू राम (विधानसभा: गौड़ा बौराम, जाति: रविदास),अल्पसंख्यक मोर्चा- मो. अब्दुल गफ्फूर (विधानसभा: कुशेश्वर स्थान, जाति, कुजरा)। इस नियुक्ति से दरभंगा पूर्वी जिले में भाजपा की सांगठनिक गतिविधियों में तेजी आने और विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत होने की उम्मीद है। जिलाध्यक्ष विनय पासवान ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी और उनसे पार्टी के सिद्धांतों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल औऱ माननीय संगठन मंत्री श्री भीखू भाई दलसानिया के निर्देशानुसार सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्य्क्षों के नाम की घोषणा की गई। दरभंगा पूर्वी जिला बीजेपी के महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने सभी प्रकोष्ठों के मनोनित जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की पूरी उम्मीद है कि इस महत्वपूर्ण दायित्व को ये सभी लोग पूरी निष्ठा और समर्पण के संग निभाएंगे। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन के विस्तार में सभी लोग अग्रणी भूमिका निभाएं ये मेरी शुभकामनाएं है।