विवि थाने पर भूमि विवाद निपटारे को लेकर हुई बैठक ,अंग्रेजी शराब बरामद
विवि थाने पर भूमि विवाद निपटारे को लेकर हुई बैठक ,अंग्रेजी शराब बरामद
दरभंगा /
विश्वविद्यालय थाना में शनिवार को भूमि से संबंधित मामले को लेकर बैठक हुई। यह बैठक जिले के सभी थानों में होती हैं। जमीन संबंधित विवाद के निपटारे के लिये दर्जनों फरियादी आये हुये थे।कई मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनी गई।
वहीं दूसरी और थाना की पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र के रुहेलागंज स्थित पीली मस्जिद के पास किशोरी महतो के पुत्र रवि महतो को गिरफ्तार किया हैं। रवि के घर से पुलिस ने विदेशी शराब विस्की 90ml का 240लीटर एवं ऑफिसर चॉइस के 180ml का बीस बोतल बरामद किया हैं। थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि इस मामले में कारवाई की जा रही हैं।