भरवाङा में संदेहास्पद स्थिति में पंखे से लटका मिला नव विवाहिता का शव
भरवाङा में संदेहास्पद स्थिति में पंखे से लटका मिला नव विवाहिता का शव
भरवाङा में संदेहास्पद स्थिति में पंखे से लटका मिला नव विवाहिता का शव
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/
स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा के गुदरी बाजार धोबी टोल के निकट बुधवार की दोपहर के बाद एक महिला का शव पंखे से लटका मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। वही मृतका महिला की पहचान गांव के रवि शंकर शाह की पत्नी ललिता देवी (25) के रूप में की गई है। ललिता देवी का मायके सीतामढ़ी जिला अंतर्गत नानपुर थाना के पतनूक्का बताया गया है। डेढ़ वर्ष की बेटी नंदिनी एवं छह माह की मासूम को छोड़कर अपने घर के बनेरी में गले में फंदा डालकर पंखे के सहारे लटके शव को देखकर यह प्रतीत हो रहा था कि महिला की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई है।दोनो मासूम बच्ची को भी बिलखता देख पड़ोस के लोगों ने उसे अपने पास रखा है। घटना की सूचना पर सिंहवाड़ा थाना की पुलिस व एसएफएल की टीम ने जांच पङता शुरू कर दी है। बताया गया है कि दोपहर बाद रवि शंकर साह के घर कोई व्यक्ति गया तो देखा कि पंखे से उसकी पत्नी की लाश झूल रही है।हो हल्ला के बाद बीच बचाव के पंखे से नीचे उतारा लेकिन घबराकर वह लाश को पलंग पर ही छोड़कर मौके से भाग निकली। महिला के मौत के बाद आस पास के लोग भी घर में ताला बंद कर निकल गए। ग्रामीणों ने बताया कि रविशंकर साह अपने पिता सुरेश साह के अनाज की खरीद बिक्री का कारोबार कर अपना अलग-अलग परिवार चल रहा है। मौत की सूचना पर महिला के मामा सनहपुर निवासी पप्पू साह भी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतका के माता-पिता के आने का इंतजार किया जा रहा है। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। माता-पिता के ब्यान के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
बहेड़ा थाना पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने किया अनुसंधान मीटिंग का आयोजन ,दिये कई निर्देश।
पटना जिला स्थित पारस अस्पताल में बैखौफ अपराधियों ने घुसकर इलाज करा रहें कैदी को मारी गोली और हो गये फरार ,पेरोल पर मिली थी इलाज कराने की मोहलत।पुलिस खंगाल रही हें सीसीटीवी फुटेज।