वरीय अधिकारियों का निर्देश हवा हवाई, न्यास समिति पूरी तरह लापरवाह,कभी भी फिर से हो सकती हें बड़ी दुर्घटना।
वरीय अधिकारियों का निर्देश हवा हवाई, न्यास समिति पूरी तरह लापरवाह,कभी भी फिर से हो सकती हें बड़ी दुर्घटना।
वरीय अधिकारियों का निर्देश हवा हवाई, न्यास समिति पूरी तरह लापरवाह,कभी भी फिर से हो सकती हें बड़ी दुर्घटना।
दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /दरभंगा
बिहार की प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवनगरी बाबा कुशेश्वर नाथ महादेव मंदिर के सामने स्थित शिवगंगा धर्मशाला का रेलिंग गिरने से दो लोग घायल और एक की मौत हो गई थी। जिसके बाद न्यास समिति अध्यक्ष सह एसडीएम और एसडीएम सह उपाध्यक्ष के आदेश के बाद भी अभी तक बेरिकेडिंग नही लगाया गया है। पहले की तरह ही यहां लोगो की भीड़ रहता हें। इस धर्मशाला के नीचे पंडा और माली का दुकान पहले की तरह ही खुला रहता हें और सैकड़ो लोग हरकत करते देखे जा सकते हें।
इससे स्पष्ट होता है कि बाबा कुशेश्वर नाथ न्यास समिति कुछ बड़ा होने का इंतजार कर रही है। वरीय अधिकारियों का आदेश टांय टांय फिस्स हो गया हें , आखिर न्यास समिति सदस्य के मन मे इसके प्रति क्या चल रहा है ये बता पाना मुश्किल है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी सभी कान में तेल डालें चैन से सो रहे है।
बता दें कि शिव नगरी होने के कारण यहां दूर दराज से शिव भक्त बाबा कुशेश्वर नाथ का पूजा अर्चना करने आते है। उस भक्त को क्या पता की इस धर्मशाला के नीचे रहना प्रतिबंधित है। लगातार बारिश होने के कारण धर्मशाला की स्थिति और खराब हो गया है और आये दिन इसका कुछ हिस्सा गिरने का सिलसिला लगा हुआ है। सोचने वाली बात यह है कि वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद भी अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाई न्यास समिति के द्वारा नही किया जा रहा है।
युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है, खराब चापाकल व नल-जल की मरम्मत,जलापूर्ति के लिए नगर निगम क्षेत्र में हजार लीटर वाले 24 सिंटेक्स टैंक तथा 863 सबमर्सिबल है अधिष्ठापित
कटिहार के बालसुधार गृह से छह नाबालिग फरार, ग्रिल काटकर निकले बच्चे, मचा हड़कंप।