83-दरभंगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण के क्रम में सोशल मीडया पर वीडियो वायरल कर लगाए गए आरोप को डी.ई.ओ ने किया खंडन।
83-दरभंगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण के क्रम में सोशल मीडया पर वीडियो वायरल कर लगाए गए आरोप को डी.ई.ओ ने किया खंडन।
83-दरभंगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण के क्रम में सोशल मीडया पर वीडियो वायरल कर लगाए गए आरोप को डी.ई.ओ ने किया खंडन।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा जिला के 83-दरभंगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के द्वीटर हैंडल से वायरल वीडियो में लगाये गये आरोप का जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार ने खंडन करते हुए कहा कि 15 जुलाई 2025 को भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के द्वीटर हैन्डल से वायरल एक विडियो, जो दरभंगा जिला से संबंधित है, के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा तध्यवार जाँच की गई। जाँच में निम्नांकित तथ्य पाये गये।
01. वायरल वीडियो में जिस भवन को दर्शाया गया है, वह कोई निजी भवन नहीं है, बल्कि एक सरकारी भवन है। भवन का नाम +2 देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद उच्च विद्यालय, जोरावन सिंह है। इस भवन में तीन मतदान केन्द्र हैः-
*क.* 154-2 देशरन डॉ. राजेन्द्र प्रसाद उच्च विद्यालय, जोरावन सिंह (दक्षिणी भाग)
*ख.* 155-+2 देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद उच्च विद्यालय, जोरावन सिंह (मध्य भाग)
*ग.* 156-+2 देशरल डॉ० राजेन्द्र प्रसाद उच्च विद्यालय, जोरावन सिंह (उत्तरी भाग)
02. तीनों मतदान केन्द्र के बी.एल.ओ. 15 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 07:00 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक क्षेत्र भ्रमण करने के उपरांत मतदान केन्द्र पर बैठकर वहाँ उपस्थित मतदाताओं से गणना प्रपत्र और दस्तावेज संग्रहण का कार्य कर रहे थे।
03. इसी क्रम में डॉ. जमाल हसन, जो एक राजनैतिक कार्यकर्त्ता है, मतदान केन्द्र का वीडियो बनाते हुए मतदान केन्द्र की ओर आकर एक महिला को देखकर उत्तेजित हो गये और जोर-जोर से यह आरोप लगाने लगे कि यह महिला भाजपा की महिला जिला अध्यक्षा है और उनके द्वारा पुनरीक्षण कार्य को प्रभावित करने का कार्य किया जा रहा है।
04. जिला प्रशासन द्वारा अग्रेत्तर जाँच में यह पाया गया कि उक्त महिला का नाम श्रीमति कविता कुमारी है और वे मतदान केन्द्र संख्या- 156, +2 देशरत्र डॉ० राजेन्द्र प्रसाद उच्च विद्यालय, जोरावन सिंह (उत्तरी भाग) की मतदाता है। श्रीमति कविता कुमारी उर्फ श्रीमति सपना भारती, पति श्री गौरव मंडल, भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष है और उस मतदान केन्द्र के क्रमांक-642 पर उनका नाम अंकित है। संबंधित मतदान केन्द्र के बी.एल.ओ. श्रीमति सुधा कुमारी, सहायक शिक्षिका के द्वारा बताया गया कि श्रीमति कविता अपना एवं अपने परिवार के लोगों का गणना प्रपत्र एवं आवश्यक दस्तावेज लेकर आयी थी और उसे भरने का कार्य कर रही थी।
05. अग्रेत्तर जाँच में यह ज्ञात हुआ कि श्रीमति कविता और डॉ. जमाल में राजनैतिक प्रतिद्वंदिता रही है और इसी राजनैतिक प्रतिद्वंदिता के कारण डॉ. जमाल ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल किया है।
अतः स्पष्ट है कि संबंधित मतदान केन्द्र के बी.एल.ओ० के द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की गई है और डॉ. जमाल के द्वारा लगाया गया राजनैतिक पक्षपात का आरोप बेबुनियाद है।