दरभंगा के गौड़ा बौराम विधानसभा में पेयजल संकट के समाधान के लिए उच्च स्तरीय बैठक हुई।
दरभंगा के गौड़ा बौराम विधानसभा में पेयजल संकट के समाधान के लिए उच्च स्तरीय बैठक हुई।
दरभंगा के गौड़ा बौराम विधानसभा में पेयजल संकट के समाधान के लिए उच्च स्तरीय बैठक हुई।
दस्तक7मिडिया, दरभंगा।
दरभंगा जिले के गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त पेयजल समस्या के निदान हेतु जिला अतिथि गृह में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
(PHED) के प्रधान सचिव, गौड़ा बौराम की माननीय विधायक श्रीमती स्वर्ण सिंह, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में पेयजल संकट को तत्काल प्रभाव से दूर करने के लिए कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। श्रीमती स्वर्ण सिंह ने इस समस्या के त्वरित समाधान पर जोर दिया और सुझाव दिया कि नल-जल योजना को पूरी तरह से चालू करने और शत प्रतिशत कार्य सुनिश्चित करने के लिए विभागीय स्तर पर उचित व्यवस्था की जाए।
इस बैठक में डीएम दरभंगा कौशल कुमार ने स्वयं इस पेयजल संकट के समाधान की निगरानी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि 24 घंटे के भीतर इस दिशा में सकारात्मक असर दिखना शुरू हो जाएगा।
यह उच्च स्तरीय पहल गौड़ा बौराम क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है, जो लंबे समय से पेयजल की कमी से जूझ रहे थे। सभी की निगाहें अब अगले 24 घंटों पर टिकी हैं, यह देखने के लिए कि इस बैठक के क्या परिणाम सामने आते हैं।