रोजगार सेवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल,समाजसेवी प्रियंका झा ने की जांच की मांग
रोजगार सेवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल,समाजसेवी प्रियंका झा ने की जांच की मांग
रोजगार सेवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल,समाजसेवी प्रियंका झा ने की जांच की मांग
दस्तक 7मीडिया, दरभंगा /
दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड के बलिगांव पंचायत के बिहरौना गांव में मनरेगा योजना के रोजगार सेवक के साथ कुछ ग्रामीणों ने मारपीट और गाली-गलौज की। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाई दे रही है,जिसमें रोजगार सेवक को पैर से मारा जा रहा है।
हालांकि,इस वीडियो की पुष्टि दस्तक 7 मीडिया नहीं करता है।
इस मामले को लेकर समाजसेवी प्रियंका झा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना का भुगतान स्थानीय मुखिया की अनुमति के बिना ही प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा रोजगार सेवक की मिलीभगत से कर दिया गया,जो गलत है। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी कर्मचारी के साथ बदसलूकी और मारपीट करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।